श्वान ने गाय को काटा: फिर बीमार गाय ने लोगों को किया घायल, एक भर्ती

  • श्वान ने गाय को काटा
  • फिर बीमार गाय ने लोगों को किया घायल
  • एक अस्पताल में भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-11 06:02 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। ईशा नगर में श्वान के आतंक से लोग पहले से ही परेशान थे। अब एक श्वान के हमले से घायल गाय भी हमलावर हो गई है। गाय के हमले से तीन लोग अब तक घायल हुए हैं। इनमें से एक महिला को गंभीर चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रवासी अवधेश श्रीवास्तव, सौरभ भार्गव ने बताया कि ईशा नगर क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना खतरनाक हो चुका है। स्कूल, कोचिंग जाने वाले बच्चों को परिजन डंडे के सहारे छोडऩे-लेने जाते हैं। कुछ दिन पहले एक गाय को स्ट्रीट डॉग ने काटा था, उसके बाद से वह गाय हमलावर हो गई है। दो लोगों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर चुकी थी, वहीं मंगलवार को बुजुर्ग महिला पर हमला कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई है। पैर में गंभीर चोट लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े -रिश्तेदार से मिलने आया था, मजबूर को देखा तो अठारह सौ में कर दिया खून का सौदा, संदेह होने पर स्टॉफ ने पूछताछ की

लोगों में पनप रहा आक्रोश, निगम का अमला सुस्त

स्ट्रीट डॉग के हमले से लोगों के घायल होने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप रहा है। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी स्ट्रीट डॉग की तादाद कम करने कोई कदम नहीं उठाए गए।

इन इलाको में सबसे ज्यादा हमले

- विशु नगर, ईशा नगर इलाके में

- मेडिकल कॉलेज कैम्पस में

- साऊथ सिविल लाइन, चौकसे कालोनी

- लालबाग, रामबाग, नया बैल बाजार

यह भी पढ़े -नदी-नाले उफान पर, घंटों बंद रहे कई मार्ग, जिले में १५ घंटे की झड़ी में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, ९ घंटे में ५७ मिमी बारिश दर्ज

Tags:    

Similar News