Chhindwara News: साइबर ठगी, सात दिन में दो लोगों के खाते से नकदी उड़ाएं

  • दमुआ के दो लोग साइबर ठगी का शिकार हुए साइबर ठगी
  • सात दिन में दो लोगों के खाते से नकदी उड़ाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-05 02:55 GMT

Chhindwara News दमुआ के दो लोग साइबर ठगी का शिकार हुए है। साइबर ठगों ने बीते एक सप्ताह में दो लोगों के खाते से नकदी उड़ा लिए। हैकर्स ने मोबाइल पर लिंक भेजकर ठगी की है। पीडि़तों ने थाने में इस मामले की शिकायत की है। पीडि़तों के मुताबिक उनके मोबाइल पर किसान सम्मान योजना का लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर हैकर्स ने उनके खाते से राशि उड़ा ली।

यह भी पढ़े -लापता युवक का पेंच नदी में मिला शव, सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान का जिक्र

खाते से उड़ाएं २ लाख ७० हजार रुपए-

नईम कुरैशी को वाट्सएप शनिवार को अचानक बंद हो गया था। उन्होंने वाट्सएप दोबारा शुरू करने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पास किसान सम्मान योजना का एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ३२ हजार रुपए उड़ा लिए गए। नईम कुछ समझ पाते और बैंक जाकर खाता बंद कराते तब तक उनके खाते से २ लाख ७० हजार रुपए निकले जा चुके थे।

यह भी पढ़े -जनपद सदस्यों की बाड़ेबंदी, दो दिन भोपाल में गुजारे, रात छिंदवाड़ा में, आज सुबह अमरवाड़ा पहुंचकर अध्यक्ष चुनेंगे सदस्य

एक के खाते से दो हजार उड़ाएं-

दूसरी ठगी गुरुवार दोपहर की है। घोड़ावाड़ी झरना निवासी इसरार अंसारी के मोबाइल पर भी किसान सम्मान योजना का एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से दो हजार रुपए ठगों ने उड़ा लिए। गनीमत है कि खाते में ज्यादा राशि नहीं थी।

यह भी पढ़े -पुलिस ने जब्त किया डीजे, १८ हजार का जुर्माना, बिना परमिशन के बजा रहे थे साउंड सिस्टम

Tags:    

Similar News