सुसाइड: हल्दी उतरने के पहले ही विवाहिता ने लगाई फांसी, विवाह के तीन दिन बाद आत्महत्या

  • बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
  • विवाह के तीन दिन बाद उठाया कदम
  • घटना को लेकर जवाहरनगर पुलिस ने मर्ग दाखिल किया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-14 12:27 GMT

डिजिटल डेस्क, जवाहरनगर (भंडारा). विवाह के तीन दिन बाद विवाहित ने बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रीतिरिवाज के अनुसार 9 जून को मृतक का विवाह हुआ था। 12 जून को हल्दी उतरने के पहले ही उसने खुदकुशी कर ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक महिला का नाम अनिता नंदागवली (30) बताया जाता है। अनिता यह मुख्य रूप से छत्तीसगड़ निवासी थी। उसका 9 जून को अशोकनगर ग्राम के इंजीनियर आकाश नंदागवली के साथ रीतिरिवाज अनुसार विवाह हुआ था। 10 जून को स्वागत समारोह भी हुआ। बुधवार 12 जून को उसे लेने के लिए परिवार वाले आने वाले थे।

इस बीच घर में मेहमानों के बीच से उठकर अनिता ऊपरी मंजिल के बाथरूम में गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन उसने कोई प्रतिसाद नहीं दिया। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो अनिता शॉवर के पाइप पर फांसी का फंदा डालकर लटकी हुई नजर आयी। उसे परिजनों ने तत्काल नीचे उतारा और भंडारा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन अनिता नंदागवली की मृत्यु हो गई।

घटना को लेकर जवाहरनगर पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। विवाह के तीन दिन बाद ही आत्महत्या करने की नौबत कैसे आयी यह पता नहीं चल पाया है। जवाहरनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News