अवसर: 70 एकड़ में लगेगी राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी

कृषि के विषयों पर विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-12-23 12:11 GMT

डिजिटल डेस्क, अमरावती। डॉ. पंजाबराव देशमुख की 125वीं जयंती के अवसर पर चार दिवसीय राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी 27 दिसंबर से लगेगी। श्री शिवाजी शिक्षण संस्था के शिवाजी कृषि महाविद्यालय और कृषि विभाग व कृषि तंत्रज्ञान व्यवस्थापन यंत्रणा के तत्वावधान में यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री धनंजय मुंडे करेंगे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख, मुख्य अतिथि भारतीय कृषि शास्त्रा निवड मंडल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.डी. मायी रहेंगी। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष हर्षवर्धन देश्मुख, कोषाध्यक्ष दिलीप इंगोले ने दी। वह मोर्शी रोड स्थित शिवाजी कृषि महाविद्यालय प्रक्षेत्र में  पत्रकार परिषद में बोल रहे थे। इस समय उपाध्यक्ष गजाननराव पुंडकर, जयंतराव पाटील, केशवराव मेतकर, उपाध्यक्ष हेमंत कालमेघ, केशवराव गावंडे, डॉ.वी.जी. ठाकरे, कुमार बोबडे भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि 70 एकड़ में भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे सभी लोग प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं। कृषि प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को अत्याधुनिक खेती की प्रक्रिया से अवगत कराना भी है। इसी के साथ प्रदर्शनी में कृषि के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन करेंगे। किसानों को कृषि करने के तरीके बताएंगे। साथ ही रफी अहमद बेग मिर्जा ‘चला हवा येऊ द्या’ के भारत गणेशपुरे आदि प्रस्तुति देंगे।

Tags:    

Similar News