Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 March 2025 4:02 PM IST
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू
यूपी के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू कर दी गई है।
- 22 March 2025 3:55 PM IST
महाराष्ट्र अच्छे कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगता था गिरोह, दिल्ली से चार आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अच्छे कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम ठगने वाले गिरोह में से चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
- 22 March 2025 3:41 PM IST
बरेली में गिरी ईंट भट्ठे की दीवार
बरेली की ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से मलबे में छह मजदूर दब गए हैं।
- 22 March 2025 3:25 PM IST
नागपुर हिंसा पर सीएम देवेंद्र फडणवीस
सीएम फडणवीस का बयान आया सामने, कहा- दंगे में नुकसान की भरपाई दंगाईयों से ही होगी।
- 22 March 2025 3:19 PM IST
हमने कभी नहीं कहा कि मुसलमान बाबर के वंशज हैं, देश के मुसलमान हमारे हैं: मनोज तिवारी
मनोज तिवारी
- 22 March 2025 2:59 PM IST
रांची में आदिवासी संगठनों के बंद का असर, चौराहों और सड़कों पर लगा भारी जाम
विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से शनिवार को बुलाए गए रांची बंद के दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में 10 से अधिक स्थानों पर बंद समर्थकों ने सड़कें जाम कर दीं। कई इलाकों में दुकानें भी बंद करा दी गईं। जगह-जगह टायर जलाकर और सड़कों पर बल्लियां लगाकर वाहनों को रोका गया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऑटो का परिचालन कई इलाकों में नहीं हुआ। इससे लोग परेशान रहे।
- 22 March 2025 2:48 PM IST
नवरात्रि और ईद के पर्व पर भी रहेगी पूरी तैयारी- प्रयागराज एएसपी
एएसपी प्रयागराज अजय पाल शर्मा ने बताया, "होली और रमजान के दौरान अलग-अलग जुलूस या नमाज़ अदा करने के कार्यक्रम बहुत ही अच्छी कानून व्यवस्था के साथ आयोजित किए गए। आगे भी ईद और नवरात्रि के पर्व के लिए हमारी पूरी तैयारी है। शांति समिति की बैठक हो चुकी है। समीक्षा बैठक की जा चुकी है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
- 22 March 2025 2:35 PM IST
केंद्र सरकार की मदद के साथ जल सहेलियों ने बदला इतिहास
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की मुट्ठी भर महिलाओं ने मिलकर एक प्रण लिया है। पठारी इलाके में पानी की किल्लत से जूझते हुए दशकों को गुजर गए लेकिन अब आने वाली पीढ़ी को उस दर्द से बचाना चाहती हैं। इलाके में जल सहेलियां चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इनकी कोशिशों को सरकार ने मान भी दिया है और आगे बढ़ने का जरूरी हौसला भी।
- 22 March 2025 2:20 PM IST
30 मीट्रिक टन जीआई टैग वाला गुढ़ बांग्लादेश किया गया निर्यात
केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 30 मीट्रिक टन (एमटी) जीआई-टैग वाला गुड़ बांग्लादेश को निर्यात के लिए भेजा गया।
- 22 March 2025 2:11 PM IST
नागपुर हिंसा
'दंगे में नुकसान की भरपाई दंगाइयों से होगी', नागपुर हिंसा पर बोले CM फडणवीस
Created On :   22 March 2025 8:00 AM IST