Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 March 2025 5:40 PM IST
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का बयान
भाजपा दक्षिणी राज्यों को अधिकारों से वंचित करना चाहती है: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी
- 22 March 2025 5:24 PM IST
सीएम रेवंत रेड्डी का बयान आया सामने
सीएम रेवंत रेड्डी ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 'भाजपा दक्षिणी राज्यों को अधिकारों से वंचित करना चाहती है।'
- 22 March 2025 5:19 PM IST
बार में काम करने वाले विधेयक पर रूपा गांगुली का बयान
भाजपा नेता रूपा गांगुली ने महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक पर कहा, "वे(ममता बनर्जी) खुद बहुत गलत बातें करती हैं जो उन्हें महिला और मुख्यमंत्री होने के नाते शोभा नहीं देता। कुछ ही दिन पहले उन्होंने(ममता बनर्जी) कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए लेकिन अब महिलाएं बार में काम करेंगी? वे बंगाल की महिलाओं के लिए किस तरह का भविष्य बना रही हैं?"
- 22 March 2025 5:02 PM IST
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी का यमुना सफाई पर बयान
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने यमुना सफाई के मुद्दे पर कहा, "भाजपा का एक प्रण था और हम तो जाने जाते हैं अपने प्रण पर काम करने के लिए हमने शपथ ली थी और वादा किया था कि यमुना की सफाई में हम कार्यरत होंगे और यमुना की सफाई करके देंगे। मैं संतुष्ट हूं कि भाजपा की दिल्ली सरकार इस काम में पूरी तरह से लगी हुई है और जल्द ही इसके अच्छे नतीजे भी देखने को मिलेंगे।"
- 22 March 2025 4:39 PM IST
आईएमडी ने अलर्ट किया जारी
आईएमडी ने 23 मार्च तक बंगाल में आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।
- 22 March 2025 4:27 PM IST
राष्ट्रगान के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रगान के मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
- 22 March 2025 4:15 PM IST
कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधेयक को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक को लेकर TMC सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Created On :   22 March 2025 8:00 AM IST