Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 2:49 PM IST
पीएम मोदी ने दी बजट 2025 पर प्रतिक्रिया
कृषि विकास को भी सरकार ने फोकस किया है।
- 1 Feb 2025 2:29 PM IST
आईएनएचएम के उद्घाटन सत्र में 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के आसार
भारतीय नौसेना 2 फरवरी को राजधानी में भारतीय नौसेना हाफ मैराथन (आईएनएचएम) के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करेगी जिसमें तीन दौड़ श्रेणियों में दस हजार से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।
- 1 Feb 2025 2:16 PM IST
पीड़ितों के साथ होना चाहिए संवेदनशील रवैया- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। उनके उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।
- 1 Feb 2025 2:07 PM IST
फिलाडेल्फिया प्लेन हादसे पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलाडेल्फिया में शुक्रवार को एक प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए कहा कि, 'और निर्दोष लोगों की जान चली गई।'
- 1 Feb 2025 1:49 PM IST
युवराज, डुमिनी, तरंगा पहली अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग में अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे
क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) के पहले सीजन में इंडिया मास्टर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो 22 फरवरी से 16 मार्च तक खेला जाएगा
- 1 Feb 2025 1:45 PM IST
बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया विश्वास सारंग
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लगातार आठवीं बार पूर्ण बजट पेश किया। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस बार बजट में गरीबों का विशेष ख्याल रखा गया है।
- 1 Feb 2025 1:35 PM IST
युद्ध विराम समझौता हमास ने दो इजरायली बंधकों को किया रिहा, तीसरे की रिहाई जल्द
फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास ने शनिवार को दो इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया। जबकि तीसरे को दिन में बाद में रिहा किए जाने की संभावना है। इनकी रिहाई के बदले में इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों के एक और जत्थे को रिहा करेगा। 19 जनवरी को युद्ध विराम लागू होने के बाद से यह कैदियों के बदले बंधकों की चौथी ऐसी अदला-बदली होगी।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST