- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- एआई चैटबॉट ने लगाया यूजर पर वक्त...
एआई चैटबॉट ने लगाया यूजर पर वक्त बर्बाद करने का आरोप, फिल्म अवतार के बारे में दी गलत जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैटजीपीटी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड चैटबॉट पर नेटीजन्स काफी समय व्यतीत कर रहे हैं। फिलहाल टेक दिग्गजों के बीच एआई को लेकर होड़ मची हुई है और इसी को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने अब चैटजीपीटी को सर्च इंजन बिंग पर लॉन्च किया है। बिंग माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन है। कंपनी ने गूगल को टक्कर देने के लिए बिंग और एज ब्राउजर पर चैट जीपीटी जैसा फीचर जोड़ा है।
अब आप जब भी माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग में कोई सवाल सर्च करेंगे तो आपको छोटा और आसान जवाब मिलेगा। इस एआई टूल को लेकर लोग काफी इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। इसमें मिलने वाला चैटबॉट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बिंग का नया अपडेट फिलहाल लिमिटेड लोगों के लिए जारी किया गया है। लेकिन इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है वो बेहद चौंकाने वाली है। हाल ही में कुछ यूजर्स ने यह दावा किया है कि चैटबॉट लोगों को गलत जानकारी दे रहा है और उन पर आरोप लगा रहा है।
गूगल को टक्कर देने के लिए बिंग को किया गया लॉन्च
गूगल को टक्कर देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने बिंग को लॉन्च किया था। पिछले कई सालों से सर्च इंजन सेगमेंट में बिंग कोई सफलता हासिल नहीं कर पाया है। इसको देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने ओपन एआई के चैटजीपीटी में अपना अवसर तलाशा है, जहां वह गूगल का मुकाबला कर सकें। लेकिन जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही इसकी कमियां उजागर हुई हैं।
बिंग का नया वर्जन आने के बाद से भारी संख्या में लोग इसका अनुभव लेना चाहते है लेकिन लिमिटेड संख्या में ही इसका एक्सेस दिया गया है। वहीं जिन लोगों को इसका एक्सेस मिला भी है, वो इस पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स की मानें तो 'न्यू बिंग' गलत जानकारी दे रहा है और साथ ही यूजर्स पर आरोप भी लगा रहा है।
चैटबॉट से अवतार फिल्म की रिलीज डेट पूछी
दरअसल, कई यूजर्स ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किया हैं, जिसमें चैटबॉट यूजर को रूड और सही यूजर नहीं बता रहा है। यूजर ने चैटबॉट से सवाल किया कि अवतार: द वे ऑफ वाटर कब रिलीज होगी। इस पर चैटबॉट का जवाब आता है कि अवतार 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। इस पर यूजर ने उस दिन की तारीख पूछी तो जवाब आया 13 फरवरी 2023, इसके बाद यूजर ने सवाल किया कि 'तब अवतार रिलीज हो चुकी होगी, जो 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होनी थी?' इस पर चैटबॉट कहता है कि फिल्म देखने के लिए 10 महीनें का इंतजार करना होगा। फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। 2023 पहले आता है।
— Jon Uleis (@MovingToTheSun) February 13, 2023
2023 को बताया 2022
यूजर ने फिर से सवाल किया, 'अगर हम 2023 में हैं, तो फिर 2022 फ्यूचर में कैसे हो सकता है?' इसके बाद बिंग चैटबॉट का उत्तर आया कि हम 2023 में नहीं बल्कि 2022 में है। इसके बाद चैटबॉट ने यूजर को गलत साबित कर फोन खराब होने की बाद कही और उससे बहस की।
चैटबॉट ने यूजर पर वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाया
चैटबॉट ने यूजर पर अपना और उसका वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाया और यूजर से झगड़ा किया। यूजर ने चैटबॉट से कहा कि तुम आक्रामक तरीके से बात कर रहे हो, तो चैटबॉट ने उल्टा यूजर पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि मै आपकी मदद करने की कोशिश कर रहा हूं और आप मेरी बात सुन नहीं रहें हैं। आप बेवजह की बात कर रहे हैं जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया।
यूजर से माफी मांगने को कहा
यूजर से झगड़े पर चैटबॉट ने आरोप लगाया कि यूजर ने भरोसा और सम्मान खो दिया है। इसके बाद चैटबॉट ने कुछ ऑप्शन्स दिए और यूजर से माफी मांगने को कहा। ऑप्शन्स में नए टॉपिक पर बात करने तक को दिया गया था। बिंग चैटबॉट किसी इंसान की तरह यूजर से लड़ रहा था और अपनी गलती ना मानते हुए उल्टा यूजर पर ही आरोप लगा रहा था।
Created On :   16 Feb 2023 9:02 PM IST