लक्ष्य पाने ‘अपनों’ पर विश्वास करना होगा

To achieve the goal, you have to believe in your loved ones.
  लक्ष्य पाने ‘अपनों’ पर विश्वास करना होगा
नागपुर   लक्ष्य पाने ‘अपनों’ पर विश्वास करना होगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश खनन क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा खनन अन्वेषण के लिए तकनीक, आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस और विश्व की सबसे अत्याधुनिक तरीके को आत्मसात करना चाहिए। भारत ने थर्मल कोयले का आयात शून्य करने का निर्णय लिया है। इस साल देश का कुल कोयला उत्पादन करीब 900 मिलियन टन रहेगा। आने वाले साल में अकेले कोल इंडिया लिमिटेड 1 बिलियन टन कोयले का उत्पादन करेगी। वे बुधवार को नेशनल फायर सर्विस कॉलेज के सभागृह में इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स के 75वें वर्धापन दिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर खनन मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज, अतिरिक्त सचिव संजय लोहिया, खनन नियंत्रक, आईबीएम, नागपुर, पी.एन. शर्मा प्रमुखता से उपस्थित थे। 

131 खनिज ब्लॉक्स नीलाम : हमें अपने लोगों पर विश्वास करना होगा। जब से नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से अब तक 239 खनिज ब्लॉक्स नीलाम किए गए हैं। 2021 के बाद 131 खनिज ब्लॉक्स काे नीलाम किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, उद्योग समूह तथा संबंधित हितधारकाें की मदद से यह खनिज ब्लॉक्स 5 साल में शुरू होने चाहिए। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 2047 में देश का खनन कैसा होगा इस पर विचार करने का समय आ गया है। खनन मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खनन ब्यूरो बनने के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। अतिरिक्त सचिव संजय लोहिया ने आईबीएम के विविध उपक्रमाें की जानकारी दी।

76 फाइव स्टार खदानों का किया सम्मान
प्रह्लाद जोशी के हाथों खनन कार्य की सर्वोत्तम पद्धति का उपयोग करने के लिए फाइव स्टार मानक प्राप्त 76 खदानों का स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सत्कार किया गया। 75वें स्थापना दिन पर खनन मंत्री के हाथों विशेष डाक टिकट आैर स्मरणिका का प्रकाशन किया गया। इससे पहले खनन मंत्रालय के सचिव, विवेक भारद्वाज ने विविध खनन/खनिज संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

Created On :   2 March 2023 11:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story