- Home
- /
- पति द्वारा दूसरी शादी करने की...
पति द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी मिलते ही थाने पहुंची महिला

डिजिटल डेस्क वारासिवनी। पति के द्वारा दूसरी शादी करने की जानकारी मिलते ही महिला परिजनो के साथ वारासिवनी थाना पहुंची जहां पर उन्होने पति और शादी कराने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। महिला ने वारासिवनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पति द्वारा किसी अन्य युवती के साथ शादी करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस थाना वारासिवनी को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए महिला रूपा पति सुनील भौतेकर का कहना रहा कि वह बालाघाट अंतर्गत ग्राम कोसमी निवासी है। उसका विवाह 26 नवंबर 2020 को रीति रिवाज के अनुसार सुनील भौतेकर निवासी बेलगाव तहसील किरनापुर के साथ संपन्न हुआ था।
पति द्वारा दहेज के लिए मारपीट कर प्रताडि़त किए जाने पर पूर्व में संबंधित थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वर्तमान में महिला अपनी एक साल की बेटी के साथ मायका कोसमी में निवास कर रही है। महिला का आरोप है कि उन्हें 16 अक्टूबर 2022 को जानकारी लगी की उसके पति किसी अन्य युवती के साथ शादी करने की फिराक में है जो वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र की है। महिला ने बताया कि पति वारासिवनी स्थित महामाया बौद्ध विहार में शादी कर रहे है की जानकारी मिली तो वे मौके पर अपने परिजनो के साथ पहुंची और शादी को रूकवाया। इधर इस मामले में वारासिवनी पुलिस का कहना रहा कि महिला ने आवेदन दिया है।
Created On :   17 Oct 2022 6:37 PM IST