- Home
- /
- संघ प्रमुख भागवत रायपुर पहुंचे,...
संघ प्रमुख भागवत रायपुर पहुंचे, नड्डा कल आएंगे
![Sangh chief Bhagwat reached Raipur, Nadda will come tomorrow Sangh chief Bhagwat reached Raipur, Nadda will come tomorrow](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/09/sangh-chief-bhagwat-reached-raipur-nadda-will-come-tomorrow_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क,रायपुर। 10 से 12 सितंबर तक होने वाली आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ) के 36 अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार देर शाम रायपुर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार संघ की इस बैठक में भाजपा की दशा-दिशा को लेकर भी चर्चा होनी है। यही नहीं छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी बैठक में मथन होगा। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि आगामी चुनावों को लेकर भाजपा किस दिशा में काम करे।
इसी के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी 9 सितंबर (शुक्रवार) को रायपुर पहुंच जाएंगे। श्री नड्डा संघ की बैठक के पहले 9 तारीख को ही कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैेठक कर प्रदेश के राजनीतिक हालातों की समीक्षा करेंगे
Created On :   7 Sept 2022 10:03 PM IST