सिमरिया नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनंतराम गुप्ता का दुखद निधन

By - Bhaskar Hindi |16 March 2023 10:10 AM IST
सिमरिया सिमरिया नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनंतराम गुप्ता का दुखद निधन
डिजिटल डेस्क,सिमरिया नि.प्र.। सिमरिया नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनंतराम गुप्ता का बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया। वह लगभग 78 वर्ष के थे तथा पंच के नाम से आमजन के बीच जाने जाते थे। सामाजिक कार्य में सदैव उनकी सहभागिता रहती थी वह सरल, सहज स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन की सूचना जैसे ही लोगों को लगी नगर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सिमरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। उनको मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र सुदामा प्रसाद गुप्ता, कढ़ोरी गुप्ता द्वारा दी गई।
Created On :   16 March 2023 10:10 AM IST
Next Story