वरिष्ट साहित्यकार सुरेश पराग का दु:खद निधन

By - Bhaskar Hindi |16 April 2023 3:06 PM IST
पन्ना वरिष्ट साहित्यकार सुरेश पराग का दु:खद निधन
डिजिटल डेस्क, पन्ना। बुन्देलखंड में साहित्य के क्षेत्र मे अपनी अलख जगाने वाले देवेन्द्रनगर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार कवि सुरेश पराग का दु:खद निधन हो गया है। श्री पराग की छवि अच्छे साहित्यकार के रूप में थी। उनका निधन होने पर साहित्य जगत में शोक का माहौल कायम है। श्री पराग के निधन पर जिले के साहित्यकारों ने गहन शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में कवि एस.के. चनपुरिया, साहित्यकार सुरेश सौरभ, सुशील खरे वैभव, लक्ष्मीनारायण चिरोल्या, जगदीश कुशवाहा प्रबोध, अखिल भार्गव आदि शामिल हैं।
Created On :   16 April 2023 3:05 PM IST
Next Story