अनाथ हुई बेटियों को नही मिली कोई मदद

By - Bhaskar Hindi |4 April 2023 10:58 AM IST
अजयगढ अनाथ हुई बेटियों को नही मिली कोई मदद
डिजिटल डेस्क,अजयगढ नि.प्र.। जनपद पंचायत अजयगढ के ग्राम खोरा निवासी रमेश सिंह लोधी का कुछ माह पूर्व निधन हो गया। उनकी धर्म पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पिता रमेश की मौत के बाद उनकी चार पुत्रियां अनाथ हो गई है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते चारो पुत्रियों केे सामने जीवन यापन की गंभीर समस्या बनी हुई है। परंतु अभी तक उन्होने शासन-प्रशासन से कोई मदद नही मिली है। अजयगढ क्षेत्रीय विकास संघ के संयोजक श्रीराम पाठक गत दिवस बच्चियों से मुलाकात करने पहुंचे तथा बच्चियों को भरोसा दिलाया कि उन्हे मदद मिले इसके लिए सभी प्रयास किये जायेगे। श्री पाठक ने इस संबंध जिला प्रशासन से बच्चियों के मदद के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है।
Created On :   4 April 2023 10:57 AM IST
Next Story