घुमाने का झांसा देकर मतिमंद युवती से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घुमाकर लाने का झांसा देकर आॅटो चालक ने मतिमंद युवती से दुष्कर्म किया। अजनी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया है। पीड़ित 26 वर्षीय युवती मतिमंद है। वह परिवार के साथ अजनी क्षेत्र में रहती है। 25 फरवरी की रात 9 बजे वह बस्ती में ही चॉकलेट लेने गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजनों ने अजनी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। दूसरे दिन 26 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे पीड़िता घर लौटी। पूछने पर उसने मां को बताया कि बस्ती में ही किराए से रहने वाला आॅटो चालक आरोपी मुकेश सुधाकर हेजीब (40) गोंदिया जिले के ब्राम्हणवाड़ी निवासी उसे घुमाने का झांसा देकर ले गया था और उससे दुष्कर्म किया। इसके पहले भी वह ऐसा कर चुका है। घिनौना कृत्य करने के लिए ही वह गांव से नागपुर आया था। इस बीच सहायक निरीक्षक लामतुरे ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया। बुधवार को अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया है।
Created On :   2 March 2023 12:14 PM IST