खनिज मंत्री ने लक्ष्मीपुर में सुनीं पीएम के मन की बात

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के १००वें एपिसोड का रविवार को दिनांक ३० अप्रैल २०२३ को प्रसारण किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा १००वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए सभी बूथ स्तर पर एवं ३०० चिन्हित स्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर मन की बात के कार्यक्रम को सुनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर मन की बात के १००वें एपिसोड पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह सहित भाजपा के नेता, पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ ही गणमान्यजन तथा आमजन शामिल हुए। पन्ना विकासखण्ड की लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित पन्ना विधानसभा के बूथ क्रमांक २४५ में मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को सुनने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे जहां पर उपस्थित लोगों के साथ उनके द्वारा सुबह ११ बजे से ११:३० बजे तक पीएम के मन की बात के कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान मंंत्री श्री सिंह ने कहा कि मन की बात का कार्यक्रम एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सशक्त भारत के सपनों को साकार कर रहे हैं।
Created On :   1 May 2023 2:15 PM IST