मिलियन डॉलर कैफे के हुक्का पार्लर पर छापा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में सदर, अंबाझरी, बजाजनगर, जरीपटका आदि इलाके हुक्का पार्लर के गढ़ बन गए हैं। सबसे अधिक हुक्का पार्लर अंबाझरी और बजाजनगर में संचालित होते हैं। अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट 2 ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाझरी क्षेत्र में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा। इस मामले में हुक्का पार्लर को संचालित करनेवाले आरोपी मनीष राजेश निनावे (24) भिलगांव कामठी रोड नागलोक के पास नागपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। एपीआई काले के नेतृत्व में मिलियन डॉलर कैफे में चल रहे हुक्का पार्लर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 17600 रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपी और जब्त माल को अंबाझरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जिस हुक्का पार्लर पर कार्रवाई की गई, वह निखिल अन्ना व करण चेलानी की साझेदारी में है। इन दोनों पर इसके पहले अापराधिक मामले दर्ज हैं, दोनों जमानत पर हैं।
Created On :   2 March 2023 12:18 PM IST