धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव

श्री हरि विष्णु के छटवें अंश अवतार भगवान श्री परशुराम का अवतरण अक्षय तृतीया के पर्व पर हुआ था हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार श्री हरि विष्णु बारह कलाओं के साथ भगवान श्री परशुराम के रूप में अवतरित हुए थे। भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव जिले भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। पन्ना जिला मुख्यालय स्थित श्री रामजानकी मंदिर में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर श्रीराम जानकी मंदिर में सुबह ०८ बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगें। सुबह ०८ बजे से ११ बजे तक विधि-विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा। तदोपरांत दोपहर १२ बजे भगवान का जन्मोत्सव समारोह मनाया जायेगा। दोपहर ०१ से ०२ बजे तक हवन पूजन के कार्यक्रम होगें। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में शाम ०५ बजे से जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जायेगी। शाम ०५ बजे भगवान की महाआरती के साथ श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा की शुरूआत होगी। बडा बाजार, बल्देव चौक, कोतवाली चौराहा, गांधी चौक, कलेक्ट्रेट चौराहा मार्ग से परिक्रमा करके श्रीराम जानकी मंदिर के प्रागंण में शोभायात्रा का समापन होगा।
Created On :   22 April 2023 12:03 PM IST