नगर परिषद अजयगढ में होली मिलन समारोह आयोजित

अजयगढ नि.प्र.। रंगपचमी के अवसर पर दिनांक १२ मार्च को नगर परिषद अजयगढ के तत्वाधान में नगर परिषद अजयगढ में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह रहे। मंत्री श्री सिंह का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता, सीएमओ राजेन्द्र सिंह बृजेन्द्र तिवारी, भरत मिश्रा एवं पार्षदगणों ने रोली लगाकर फूल-माला से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनायें दीं तथा उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के विकास की उपलबिधयों की जानकारी दी। उन्होंने नगर के विकास के लिए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने भी अपने उदबोधन में नगर के लोगों को होली की शुभकमनायें देते हुये। नगर के सर्वागींण विकास में पूरा सहायोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कुं. आकांक्षा गर्ग जिनका चयन सिविल जज में हुआ है। उनका सम्मान मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया तथा इसी कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस कर्मचारी एवं महिला बाल विकास तथा समस्त विभाग में पदस्थ महिलाओं का सम्मान मंत्री श्री सिंह एवं नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से हनुमंत प्रताप सिह उर्फ रजउ राजा, उमेश सोनी, उमेश निगम अवध तिवारी, नीरज रावत, राजकुमार खटीक, नगर उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, लल्लु गुप्ता, पार्षदगण तथा सैकडों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र तिवारी नगर परिषद अजयगढ द्वारा किया गया।
Created On :   14 March 2023 11:05 AM IST