- Home
- /
- अगले चार दिन महाराष्ट्र में भारी...
अगले चार दिन महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कुछ दिनों से जारी भारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मूसलाधार बारिश से सूबे के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हलात हो गए हैं। वहीं कई जिलों में बाढ़ आने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। अति बारिश की वजह से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 176 जानवरों पानी के तेज बहाव में बह गए। बादलों से बरसती आफत से महाराष्ट्र के लोग काफी परेशान हो गए हैं, सड़क तालाब बन गए और घरों में पानी घुस गया।
भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के पालघर, नासिक, रायगड, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। नासिक, नागपुर और गढ़चिरौली में अब तक बर्बादी और तबाही का मंजर देखा गया हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने भारी बारिश से मची तबाही को देखते हुए सूबे के कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से कर दिया हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की सुरक्षा टीम की जगह जगह तैनाती कर दी गई हैं। सूबे के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद गढ़चिरौली और अकोला में बाढ के हलातों का जायजा लिया हैं। आगे कि स्थितियों पर सीएम नजर बनाए हुए हैं। सीएम शिंदे ने पीड़ित लोगों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया हैं।
Created On :   13 July 2022 2:55 PM IST