बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्म रक्षा हेतु दिया जायेगा विशेष प्रशिक्षण

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर के खेल मैदानों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत ०1 मई 2023 से हो रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग पन्ना द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 1 से 31 मई तक नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें विभाग के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों को विभिन्न खेलों के गुर सिखाए जाएंगे। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इन शिविरों में खिलाडिय़ों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग पन्ना द्वारा प्रशिक्षण दिए जाते हैं। जिला खेल अधिकारी अहमद खान ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी शिविर स्थल या खेल विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ०1 मई से जिला और विकासखण्ड मुख्यालय पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 9 से 19 वर्ष आयु के खिलाड़ी ०1 मई से पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर का समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक निर्धारित है। जिला मुख्यालय में ये खेल होंगे आयोजित मार्शल आर्ट वुशू, कराते, जु-जित्सु एवं सेल्फ डिफ़ेंस, हॉकी, एथलेटिक्स, मलखम्भ और विकासखण्ड अंतर्गत पन्ना में वॉलीबाल एवं खो-खो, अजयगढ़ में वॉलीबाल एवं बास्केटबॉल, पवई में वॉलीबाल एवं खो-खो, शाहनगर में बास्केटबॉल एवं कबड्डी तथा गुनौर में कबड्डी एवं खो-खो खेल का प्रशिक्षण शिविर लगेगा। खेल अधिकारी श्री खान ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला मुख्यालय में खेल प्रशिक्षक इरफान खान मार्शल आर्ट, निधि राय हॉकी, मुस्तकीम खान बास्केटबॉल, राहुल गुर्जर एथलेटिक्स, प्रकाश अहिरवार मलखम्भ, हर्षिता विश्वकर्मा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
Created On :   1 May 2023 12:41 PM IST