- Home
- /
- कुएं में गिरने से पांच बालिकाओं की...
कुएं में गिरने से पांच बालिकाओं की मौत।

By - Bhaskar Hindi |9 April 2019 9:59 AM IST
कुएं में गिरने से पांच बालिकाओं की मौत।
डिजिटल डेस्क, आसिफाबाद। तेलंगाना में कुएं में डूबने से पांच लड़कियों की मौत हो गई। हादसा तेलंगाना के जोगुलंबा गढ़वाल जिले का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चार बालिका एक ही परिवार की बताई जा रही है। मृत बालिकाओं की पहचान यमुना (12), चित्रारी (10), भुज्जी (8), चित्रारी (9) और कविता (12) के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार शाम को तब पता चली जब लड़कियां घर नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

1/TOTAL_COUNT
Created On :   9 April 2019 11:31 AM IST
Next Story