आग लगने से किसान का कच्चा मकान जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अजयगढ़ तहसील अंर्तगत ग्राम पंचायत बरियारपुर कुर्मियान में अज्ञात कारणों के चलते किसान के कच्चे मकान में आग लगने से कच्चे मकान के साथ-साथ घर में रखा अनाज व गृहस्थी का समान, मोटरसाइकिल और मोटर पंप इत्यादि जलकर खाक हो गए हैं। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया पर तब तक उसका पूरा मकान, सामान व मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बरियारपुर कुर्मियान निवासी जागेश्वर पटेल पिता राम मनोहर पटेल अपने खेत में बने कच्चे घर में रखता था। घटना के दिन जागेश्वर पटेल किसी काम से बाहर गए हुए थे तभी अज्ञात कारणों के चलते खेत में बने झोपड़ी के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी डायल १०० को दी गई और पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन कच्चे मकान सहित गृहस्थी का सामान खाक हो गया।
Created On :   26 April 2023 11:06 AM IST