मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में डीएलसी बैठक का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |24 Feb 2023 2:21 PM IST
पन्ना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में डीएलसी बैठक का आयोजन
डिजिटल डेस्क,पन्ना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय की अध्यक्षता में डीएलसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुरक्षित गर्भ समापन सेवाएं प्रदान करने इन सेवाओं की नियमित रिपोर्टिंग एवं दस्तावेजीकरण अद्यतन रखने पर चर्चा की गई। गर्भ समापन पश्चात गर्भनिरोधक स्थाई एवं अस्थाई साधनों की उपलब्धता एवं सेवाएं प्रदान करना संबंधित संस्था द्वारा सुनिश्चित किया जाए इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. गुप्ता, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. नीलम पटेल, कार्यालय अधीक्षक पी.एस. तिवारी, स्टोर प्रभारी राजेश तिवारी, आईपास संस्था से खालिद सिद्दकी उपस्थित रहे।
Created On :   24 Feb 2023 2:20 PM IST
Next Story