शिर्डी से पहुंची साईं बाबा की पादुका व वस्त्र दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

डिजिटल डेस्क, नागपुर। श्री साईं पालकी महोत्सव निमित्त शिर्डी से लाई गई साईंबाबा द्व्रारा पहनी गई चर्म पादुका और वस्त्र ( कफनी) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चर्म पादुका और वस्त्र ( कफनी) के दर्शन कर लोगों ने माथे से लगाया। साईंबाबा के जीवन पर महानाट्य के मंचन के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
धूमधाम से निकली शोभायात्रा, किया अभिषेक
साईं मंदिर, वर्धा रोड से पादुका व वस्त्र की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पादुका का अभिषेक किया गया। साईं भक्तों दिन भर पादुका का दर्शन किया। वृद्धों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष कतारें थीं।
5 मार्च को सुबह 9.30 बजे साईं मंदिर, वर्धा रोड से पादुका व वस्त्र की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पादुका का अभिषेक किया जाएगा। साईं भक्त दिन भर पादुका का दर्शन कर सकेंगे। वृद्धों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष कतारें रहेंगी। श्रद्धालुओं से पादुका दर्शन की अपील आयोजकों ने की है।
महानाट्य ‘दरबार साईं का’ ने किया मंत्रमुग्ध
शाम 7 बजे श्री साईं सतचरित्र आधारित महानाट्य ‘दरबार साईं का’ का मंचन किया गया। पुणे के बबलू दुग्गल की टीम के 50 कलाकारों द्व्रारा प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महानाट्य के बाद श्री की आरती की गई। साईं भक्तों ने सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Created On :   6 March 2020 12:28 PM IST
Tags
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- शिवसेना महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- शिवसेना महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- शिवसेना महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र समाचार