आरक्षक प्रदीप को दी गई थाना सिमरिया से विदाई

By - Bhaskar Hindi |2 May 2023 2:16 PM IST
पन्ना आरक्षक प्रदीप को दी गई थाना सिमरिया से विदाई
डिजिटल डेस्क, पन्ना। विगत 11 महीने से थाना सिमरिया में पदस्थ आरक्षक प्रदीप पाण्डेय का स्थानांतरण थाना देवेंद्रनगर हो जाने से थाना परिसर सिमरिया में पुलिस स्टाफ के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बाबूलाल पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक विनोद भलावी, प्रधान आरक्षक अश्विनी सिंह, अशोक विश्वकर्मा, आरक्षक श्याम सिंह, भरत पाण्डेय, गजेंद्र उमरिया व अजय सिंह उपस्थित रहे।
Created On :   2 May 2023 2:15 PM IST
Next Story