हनुमान भाटे में विकास कार्यों का भूमिपूजन आज

By - Bhaskar Hindi |25 March 2023 12:22 PM IST
मनोरंजन हनुमान भाटे में विकास कार्यों का भूमिपूजन आज
डिजिटल डेस्क,पवई नि.प्र.। प्रसिद्ध सिद्ध स्थल हनुमान भाटा में आज दिनांक २५ मार्च को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा डे शेल्टर दुकानें एवं रेस्टिंग स्टॉप के निर्माण के साथ आंतरिक विद्युतीकरण एवं अन्य विकास का स्वीकृत 155.13 लाख रुपए का भूमि पूजन एवं शिलान्यास होगा। जिसमें खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य और राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, पवई विधायक प्रहलाद लोधी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Created On :   25 March 2023 12:22 PM IST
Next Story