घर में घुसकर पिता-पुत्रों की हत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर में घुसकर पिता-पुत्रों की हत्या का प्रयास िकया गया। घर में तोड़फोड़ कर दोपहिया वाहन को आग भी लगा दी गई। दरमियानी रात में घटित प्रकरण को दो आरोपियों ने रंजिश के चलते अंजाम दिया। यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस बीच बुधवार को आरोपियों को िगरफ्तार िकया गया है। घटित वाकये से परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। वनदेवी नगर झाेपड़पट्टी निवासी बशीर खान (56) खुद का मालवाहन चलाता है। उसे साहिल(20), शाहिद (19) और सोहेल (14) नामक पुत्र है। करीब तीन वर्ष पहले बशीर ने बस्ती में रहने वाले परिचित फिरोज खान अंसारी नामक व्यक्ति को कवठा स्थित महालक्ष्मी इंडस्ट्री में वाहन चालक की नौकरी दिलाई थी, हालांकि बाद में िकसी कारण से फिराेज खान को नौकरी से हटा दिया गया था, लेकिन इससे फिरोज खान का बेटा आरोपी कुख्यात बदमाश सोहेल खान उर्फ चांद (26) को यह लगता था कि बशीर के कहने पर उसके पिता को नौकरी से हटाया गया। इस बात को लेकर उसके बीच विवाद हुए। तब से बशीर और सोहेल का जब भी आमना-सामना होता था सोहेले उससे गाली-गलौज करता था। उनमें रंजिश जारी थी।
घर में घुसकर किया हमला
इस बीच मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे के दौरान सोहेल बस्ती का ही िमत्र यश मनोज मेश्राम (25) के साथ बशीर के घर आ धमका। बशीर और उसके पुत्र साहिल और शाहिद पर डंडे और चाकू से हमला िकया गया। घटित प्रकरण के दौरान शाहिद को जान से मारने का प्रयास िकया है। आरोपियों ने दोपहिया वाहन (एमएच 49 एबी 7680) को आग लगाई और घर में भी तोड़फोड़ की है। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच प्रकरण दर्ज कर आरोपी सोहेल और यश को िगरफ्तार िकया है। निरीक्षक विश्वनाथ चव्हान के मार्गदर्शन में प्रकरण की जांच पड़ताल जारी है।
Created On :   2 March 2023 12:48 PM IST