- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के...
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित!

डिजिटल डेस्क | रीवा मत्स्य पालन विभाग भारत सरकार दवारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरूआत की गयी है। उत्पादन एवं उत्पादकता की वृद्धि के लिए योजना में मछुआरों, मछली किसानों, युवा, महिला उद्यमियों आदि के लाभ के लिए अनेक गतिविधियां संचालित है। योजना का मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना, आधारभूत संरचना एवं प्रबंधन के अंतर को कम करना है, मूल्य श्रृंखला का आधुनिकरण एवं सुदृणीकरण, मजबूत मत्स्य पालन प्रबंधन ढांचे की स्थापना, मछुआरों का कल्याण एवं मछुआरों एवं मत्स्य कृषकों की आय दोगुनी करना है। इस योजना के तहत आवेदन 30 सितम्बर तक आमंत्रित किये गये हैं।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग लाल जी सिंह चंदेल ने बताया कि योजना में मत्स्य बीज उत्पादन हेतु नए मत्स्य हैचरी की स्थापना, नवीन मत्स्य बीज संवर्धन हेतु रेयरिंग पोखर निर्माण, नवीन तालाब का निर्माण, मिश्रित मत्स्य पालन, पंगेशियस, मछली पालन हेतु इनपुट्स की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन, रंगीन मछली की ब्रीडिंग एवं रियरिंग के लिए इकाई की स्थापना, आर.ए.एस. की स्थापना, बायोफ्लासक की स्थापना, आइस बॉक्स युक्त मोटरसाइकिल, मछली बिक्री हेतु ऑटो रिक्शा बिथ ऑइस बॉक्स, फिश फीड मिल, आइस प्लांट, मछली कियोस्क का निर्माण, थोक मछली बाजार का निर्माण इत्यादि सम्मिलित है।
इससे संबंधित अधिक जानकारी भारत सरकार राष्ट्रीय मत्स्यकी विकास बोर्ड की वेब साइटnfdb.gov.in में भी देखी जा सकती है। योजना में सम्मिलित गतिविधियों से लाभ लेने हेतु इक्षुक आवेदनकर्ता कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग रीवा में 30 सितम्बर 2021 तक आवेदन कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
Created On :   7 Aug 2021 2:46 PM IST