- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दमोह
- /
- अमृत महोत्सव अभियान के तहत गतदिवस...
अमृत महोत्सव अभियान के तहत गतदिवस चलाया गया विशेष सफाई अभियान!

By - Bhaskar Hindi |5 Oct 2021 11:39 AM IST
अमृत महोत्सव अभियान अमृत महोत्सव अभियान के तहत गतदिवस चलाया गया विशेष सफाई अभियान!
डिजिटल डेस्क | दमोह स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत गतदिवस विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष सफाई अभियान की शुरुआत कलेक्टर परिसर, जबलपुर नाका से होते हुए एसबीआई चौक तक की सफाई हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विशेष सफाई अभियान में 20 सफाई कर्मी 4 डोर टू डोर वाहनों के माध्यम से सफाई होगी।
इस सम्बंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने बताया कि अमृत महोत्सव अभियान के तहत के प्रत्येक रविवार को निकाय द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा इसमें शहर की किसी एक प्रमुख मार्ग को लेकर सफाई की जाएगी जिससे वर्षा ऋतु के उपरांत रोड़ों के किनारे की जंगली घास एवं आसपास के कचरे की सफाई की जा सके।
Created On :   5 Oct 2021 4:26 PM IST
Next Story