Jharkhand Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने 'कैप्टन कूल' को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड विधानसभा चुनाव में इस रोल में दिखेंगे माही

चुनाव आयोग ने कैप्टन कूल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड विधानसभा चुनाव में इस रोल में दिखेंगे माही
  • चुनाव आयोग ने 'कैप्टन कूल' को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
  • माही को बनाया गया विधानसभा चुनाव में राज्य का ब्रांड एंबेसडर
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के सफल कप्तानों में से एक भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के महानतक कप्तानों में शुमार है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में खिताब जिताए हैं। धोनी ने 15 अग्सत 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वे अब भी आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते हैं।

दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव निर्वाचन आयोग की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें इस विधानसभा चुनाव में राज्य का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। आपको बता दें, इस साल नवंबर में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में माही निर्वाचन आयोग के मतदान के लिए चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम 'स्वीप' का हिस्सा होंगे। वह इस कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग की ओर से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक और अपील करते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दी है।

के. रवि कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है। निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "वहीं मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने वाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा। धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगे। नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा।"

कब होगा मतदान?

जानकारी के लिए बता दें, झारखंड में इस साल नवंबर के महीने में दो चरणों में मतदान होना है। वहीं, 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि, 20 नवंबर को बचे हुए 38 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होगा।

Created On :   25 Oct 2024 5:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story