बयान पर बवाल: क्या पीएम मोदी सितंबर महीने होंगे रिटायर? संजय राउत के दावे पर अब सीएम फडणवीस का आया बयान, जानें क्या कहा

क्या पीएम मोदी सितंबर महीने होंगे रिटायर? संजय राउत के दावे पर अब सीएम फडणवीस का आया बयान, जानें क्या कहा
  • क्या पीएम मोदी सितंबर महीने होंगे रिटायर?
  • संजय राउत ने पीएम मोदी को लेकर किया बड़ा दावा
  • सीएम फडणवीस ने राउत के दावे का किया खंडन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना-यूबीटी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि इसी साल नवंबर महीने में पीएम मोदी रिटायर हो सकते हैं? इसके बाद महाराष्ट्र के अलावा देश की सियासत में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, अब इन सभी चर्चाओं पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराधिकारी तलाशने की जरूरत नहीं है। वह हमारे नेता हैं और आगे भी बने रहेंगे।

संजय राउत के बयान पर बवाल

दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि इस साल 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जाएंगे। इसके बाद वह पद छोड़ सकते हैं। क्योकिं, बीजेपी में यह अलिखित नियम है। उनके अलावा ऐसे कई मंत्री पद छोड़ सकते हैं, जिनकी उम्र 75 साल से अधिक है। जिस पर जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है। अब भी कैबिनेट में 80 साल के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं। वह सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग मंत्री हैं। इसके अलावा कई नेता 75 के करीब हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम 2029 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पीएम बनता देखेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में पिता जब तक जिंदा रहता है, तब तक उसके उत्तराधिकारी के बारे में बता करना सही नहीं माना जाता है। अभी इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।

30 मार्च को पीएम मोदी पहुंचे थे आरएसएस मुख्यालय

बता दें कि, पीएम मोदी 30 मार्च को नागपुर पहुंचे थे। इस दौरान वह आरएसएस मुख्यालय गए और वहां पर माधव नेत्रालय के एक परिसर का शिलान्यास किया था। इसी को लेकर संजय राउत ने कहा था कि वह अपने उत्तराधिकार की योजना बनाने के लिए नागपुर पहुंचे थे। संजय राउत ने कहा था कि पीएम मोदी का उत्तराधिकारी अब महाराष्ट्र का कोई नेता होगा। इसी संबंध में वह बात करने के लिए आरएसएस पहुंचे थे और उसका विकल्प भी संघ तय करेगा।

हालांकि, राउत के बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए मामले को रफा दफा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सीएम मोदी हमारे नेता हैं और आगे भी बने रहेंगे। वह 2029 में फिर चुनकर आएंगे और देश का पीएम बनेंगे। बता दें कि, पीएम मोदी अपने 11 सालों के कार्यकाल में पहली बार बीते रविवार को नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पहुंचे थे।

Created On :   31 March 2025 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story