राजस्थान को मिला नया मुख्यमंत्री: भजन लाल शर्मा होंगे राज्य के नए मुखिया, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम

- राजस्थान में नए सीएम का एलान
- भजन लाल शर्मा होंगे राज्य के नए चीफ मिनिस्टर
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान को आज नया सीएम भजनलाल शर्मा के रूप में मिल गया है। यह राजधानी जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्होंने पहली बार विधायकी का चुनाव जीता है। मूलरूप से ये भरतपूर से रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तर्ज पर ही यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी होंगे।
Live Updates
- 12 Dec 2023 5:12 PM IST
राजभवन में दिग्गजों का जमावड़ा
राजभवन भजनलाल शर्मा पहुंच गए हैं और राज्यपाल कलराज मिश्रा को सरकार बनाने का दाव कर रहे हैं। इनके साथ दीया कुमारी, वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह भी राजभवन में मौजूद हैं।
- 12 Dec 2023 5:04 PM IST
राजभवन जा रहे हैं भजन लाल शर्मा
राजस्थान में सरकार बनाने के लिए भजनलाल शर्मा राजभवन के लिए निकल चुके हैं।
- 12 Dec 2023 4:36 PM IST
राजस्थान को मिला नया मुख्यमंत्री
राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। इसके अलावा दीया कुमार और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।
राजस्थान के दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे। https://t.co/S4Wf5JyL8p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023 - 12 Dec 2023 3:55 PM IST
जल्द ही विधायक दल का नेता चुना जाएगा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में विधायकों का फोटो सेशन होने के बाद विधायक दल के नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विधायकों राज्य के कई नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जल्द ही विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। इसके बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर भी ऐलान कर दिया जाएगा।
- 12 Dec 2023 3:27 PM IST
5 बजे तक सीएम के नाम का एलान संभव
बैठक से पहले विधायकों का फोटो सेशन हो रहा है। कहा जा रहा है कि शाम पांच बजे तक सीएम के नाम का एलान हो सकता है।
#WATCH राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा नेता सीपी जोशी, वसुंधरा राजे और अन्य नेता जयपुर में भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए। pic.twitter.com/66zNKQHkSs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023 - 12 Dec 2023 3:23 PM IST
दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं
सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि राजस्थान में भी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अपनाया जाएगा।
- 12 Dec 2023 3:07 PM IST
राजनाथ सिंह बीजेपी दफ्तर पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह जयपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। सिंह के साथ वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।
- 12 Dec 2023 2:49 PM IST
वसुंधरा और राजनाथ के बीच बैठक
वसुंधरा राजे और राजनाथ सिंह की बंद कमरे में वन टु वन बैठक बताई जा रही है। पिछले 10 मिनट से दोनों नेताओं में बैठक चल रही है।
- 12 Dec 2023 2:44 PM IST
4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक
बीजेपी दफ्तर में विधायकों का आने का सिलसिला जारी है। शाम चार बजे विधायकों की बैठक जयपुर स्थिति बीजेपी कार्यालय में होने वाली है।
- 12 Dec 2023 1:59 PM IST
विधायकों का तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर स्वागत
राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने को भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच रहे सभी विधायकों का तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर स्वागत किया जा रहा है।
Created On :   12 Dec 2023 9:24 AM IST