बिहार सियासत: तेजस्वी ने कहा- नीतीश कुमार को दो बार बनाया सीएम, अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का आया बयान

तेजस्वी ने कहा- नीतीश कुमार को दो बार बनाया सीएम, अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का आया बयान
  • तेजस्वी ने कहा- नीतीश कुमार को दो बार बनाया सीएम
  • अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का आया बयान
  • तेजस्वी यादव पर विजय कुमार सिन्हा का तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्होंने नीतीश कुमार को दो बार सीएम बनाया है। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उस जंगलराज और अराजकता को हटाने के लिए नीतीश कुमार जी को सुशासन लाने के लिए मुख्यमंत्री बनाए थे। कल भी मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि मुझे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बनाया और तुमको हमने दो बार मौका दिया।

तेजस्वी यादव पर विजय कुमार सिन्हा का तंज

बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा- जनादेश के विरोध हमने दो बार इन्हें मौके दिए हैं और दोनों बार हमने इसे हटाया है। बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का औकात राजद को नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लालू यादव जी को हमने मुख्यमंत्री बनाने में मदद किया था उनके जाति के लोग भी नहीं चाहते थे कि भ्रष्ट लोग सीएम बने। NDA सरकार ने बिहार में सुशासन लाया है भ्रष्टाचार रोकने के लिए पहले भी सीएम के निर्देश पर हमने काम किया और आज भी कर रहे हैं।

जानें तेजस्वी यादव ने क्या कहा

बुधवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि कल नीतीश कुमार का सदन में जो बयान था कि उन्होंने लालू जी को मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता 2 बार MLA और एक बार MP पहले ही बन चुके थे, यह सच्चाई है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 2 बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। यह सच्चाई है।

Created On :   5 March 2025 8:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story