Tamil Nadu language controversy: भाषा विवाद के बीच स्टालिन सरकार का बड़ा फैसला, बजट से हटाया '₹' का सिंबल

- स्टालिन सरकार का बड़ा निर्णय
- '₹' का सिंबल हटाया
- अब होगा 'ரூ' सिंबल का यूज किया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस बार राज्य के बजट से '₹' का सिंबल हटा दिया है और इसकी जगह 'ரூ' सिंबल का यूज किया है। बता दें कि अभी पूरे देश में '₹' का सिंबल बजट का ऑफिशियल प्रतीक है। लेकिन तमिलनाडू सरकार ने इसे रिप्लेस कर दिया है। ₹ के सिंबल को जिस ரூ सिंबल से रिप्लेस किया गया है, वह तमिल भाषा का अक्षर 'रु' है।
तमिलनाडु के धर्मलिंगम ने बनाया था रुपए का सिंबल
देश में रुपये का जो सिंबल है उसका डिजाइन उदय कुमार धर्मलिंगम ने बनाया था। वह तमिलनाडु के ही रहने वाले हैं और पेशे से एक शिक्षाविद और डिजाइनर हैं। उन्होंने बताया था कि रुपए का डिजाइन भारतीय तिरंगे पर बेस्ड है।
हैरानी की बात है कि रुपए का सिंबल डिजाइन करने वाले उदय कुमार धर्मलिंगम के पिता एन. धर्मलिंगम एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके से विधायक रह चुके हैं। उदय कुमार ने साल 2020 में इस डिजाइन को बनाया था। जिसे भारत सरकार ने ऑफिशियली स्वीकार किया था।
बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने रुपये के सिंबल में परिवर्तन का फैसला ऐसे समय में लिया है जब राज्य में हिंदी के विरोध को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, नई शिक्षा नीति की तहत तीन भाषा फॉर्मुले का विरोध किया था। उन्होंने केंद्र पर जबरन हिंदी भाषा थोपने का आरोप लगाया था।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, 'अखंड हिंदी पहचान की कोशिश के कारण प्राचीन भाषाएं खत्म हो रही हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश कभी भी हिंदी के इलाके नहीं रहे। लेकिन अब उनकी असली भाषा भूतपूर्व की प्रतीक चिन्ह बनकर रह गई हैं।'
Created On :   13 March 2025 2:50 PM IST