लोकसभा चुनाव 2024: जल्द ही दूल्हा बनेंगे राहुल गांधी, रायबरेली की चुनावी सभा में खुद किया खुलासा

जल्द ही दूल्हा बनेंगे राहुल गांधी, रायबरेली की चुनावी सभा में खुद किया खुलासा
  • राहुल-प्रियंका ने रायबरेली में की रैली
  • बच्चे ने राहुल से शादी को लेकर किया सवाल
  • कांग्रेस नेता ने अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने की बताई वजह

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव तीन चरण संपन्न हो चुके हैं और चौथा चरण जारी है। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता अगले चरण के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी के रायबरेली में चुनावी रैली की। रैली में उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इस दौरान कांग्रेस नेता अपनी शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। दरअसल, रैली में उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसका उन्होंने जवाब दिया।

बच्चे ने पूछा शादी कब करोगे?

रैली में जब एक बच्चे ने राहुल गांधी से पूछा कि आप शादी कब करोगे? तो इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा, 'अब लगता है कि जल्द ही करनी पड़ेगी।' इसी के साथ रैली में राहुल ने अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ''कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी, मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।" बता दें कि रायबरेली का चुनाव राहुल के साथ पूरे गांधी परिवार के लिए साख का विषय बन गया है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी यहां लगातार प्रचार में लगी हुई हैं। उन्होंने आज रायबरेली में घर-घर चुनाव अभियान किया। जिसके तहत उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।

दिनेश प्रताप सिंह से है मुकाबला

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है। राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी यहां से निर्वाचित हो चुके हैं। सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह हैं। यहां 20 मई यानी पांचवें चरण में वोटिंग होनी है।

Created On :   13 May 2024 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story