लोकसभा मानसून सत्र 2024: मोदी 3.0 पर जमकर गरजे राहुल गांधी, इन लोगों को बताया द्रोणाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा और शकुनि

मोदी 3.0 पर जमकर गरजे राहुल गांधी, इन लोगों को बताया द्रोणाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा और शकुनि
  • लोकसभा में जारी है मानसून सत्र
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
  • नेता प्रतिपक्ष ने महाभारत के कौरवों से की तुलना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में मानसून सत्र में कई मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष में हंगामा बरकरार है। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश की जनता को चक्रव्यूह में फंसाने का आरोपा लगाया है। इस दौरान उन्होंने महाभारत की कथा में का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि आज से हजारों साल पहले महाभारत के युद्ध में जैसे अभिमन्यू के साथ जो चक्रव्यूह रचा गया। वैसे ही चक्रव्यूह केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता के साथ रचने में लगी है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "हजारों साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को छह लोगों ने चक्रव्यूह में मारा था। इसके अंदर डर होता है, हिंसा होती है और अभिमन्यु को फंसाकर छह लोगों ने मारा। मैंने जब इसके बारे में रिसर्च की तो पता चला कि उसका एक और नाम होता है पद्म व्यूह। ये लोटस के शक्ल में होता है।"

इन 6 लोगों को बताया कौरव

रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी लोटस की चिह्न में है और उसका चिह्न पीएम अपनी छाती में लगाकर चलते हैं। जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही किसानों के साथ, माता बहनों के साथ हुआ। द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वत्थमा और शकुनी ने घेरकर मारा था। आज भी चक्रव्यूह में छह लोग हैं। सेंटर में छह लोग कंट्रोल करते हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अंबानी और अदाणी।"

एमएसपी पर लीगल गांरटी देने की मांग

इसके बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "इस सरकार ने पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसाकर रखा है। दो लोग देश की अर्थव्यवस्था संभाल रहे हैं। इसने पहला काम क्या किया। देश के छोटे बिजनेस को तबाह कर दिया। नोटबंदी, जीएसटी और टैक्स टेररिज्म का शिकार बनाया। छोटे उद्योग खत्म होने से युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। किसानों ने इससे निकलने के लिए आपसे एक चीज मांगी. एमएसपी पर लीगल गारंटी चाहिए, आप उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।"

Created On :   29 July 2024 12:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story