74 वां जन्म दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वां जन्मदिन
  • खड़गे, मायावती,अखिलेश ने पीएम मोदी को दी बधाई
  • प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का गौरव बढ़ाया-शाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर पक्ष -विपक्ष के नेताओं के साथ पूरा देश बधाई दे रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बीएसपी प्रमुख मायावती,सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। आपको बता दें पीएम मोदी अभी अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आज अहमदाबाद के राजभवन में ठहरे थे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को फूल और एक किताब भेंट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि पीएम आज अपना गुजरात दौरा पूरा करने के बाद उड़ीसा के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने का निर्णय किया है। 10 साल में 15 देशों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर न केवल प्रधानमंत्री मोदी का लेकिन भारत का भी गौरव बढ़ाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने आगे कहा 60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है।पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है। नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है।

पीएम मोदी के जन्मदिवस में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन,ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। आज प्रधानमंत्री मोदी का भी जन्मदिवस है, मैं उनको बधाई देता हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,आज का दिन बहुत शुभ दिन है, प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस है। मैं प्रदेश की जनता की ओर से उनको शुभकामनाएं देता हूं...हमारे देश को लंबे समय तक उनका नेतृत्व प्राप्त होता रहे। उनके नेतृत्व में देश ने बहुत तरक्की की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, 2047 तक विकसित भारत का जो उनका संकल्प है उसे पूरा करने की उन्हें शक्ति मिले ऐसी मैं कामना करता हूं। महाराष्ट्र भी देश को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि 21वीं सदी भारत की सदी है क्योंकि देश के कप्तान प्रधानमंत्री मोदी हैं। मैं उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।

Created On :   17 Sept 2024 6:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story