कल्याण सिंह के नाम पर रखा जायेगा राम मंदिर तक जाने वाली सड़क नाम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। योगी सरकार ने अपने नेता को सम्मान देने के लिए कुछ बड़े फैसले लिए हैं। जिसकी जानकारी योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि राम मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जायेगा।
राम भक्त स्वर्गीय #kalyansinghji बाबू जी के नाम लोक निर्माण विभाग अयोध्या अलीगढ़,एटा,बुलंदशहर प्रयागराज में एक एक मार्ग के नाम होगा
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 23, 2021
बाबु जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई !!
अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश !!
डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज ट्वीट कर यह कहा कि बाबू जी ने राम के लिए सत्ता तक का मोह नहीं किया। बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता त्याग दी लेकिन कारसेवकों पर गोली नहीं चलने दी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने यह फैसला लिया है कि राम मंदिर परिषद तक जाने वाली सड़क नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाए। इसी के साथ अलीगढ़, प्रयागराज, एटा, बुलंदशहर में एक एक सड़क नाम उनके नाम पर रखा जाए।
सूत्रों की माने तो अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है। आपको बता दें कि कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ के अतरौली में हुआ था। कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में सफदरगंज अस्पताल में आखिरी सांस ली।
कल्याण सिंह का जीवन का सफर
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1932 को यूपी के अतरौली जिले में हुआ था। उनका जन्म गरीब किसान परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम सीता देवी और पिता का नाम तेजपाल सिंह लोधी था। कल्याण सिंह ने शिक्षा में बीए और एलएलबी किया है। वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। मोदी सरकार के आने के बाद उनको राजस्थान और हिमाचल का राज्यपाल भी बनाया गया। 21 अगस्त 2021 को उनका निधन हो गया।
Created On :   23 Aug 2021 1:20 PM IST