राज्यसभा चुनाव 2022: आज जारी हो सकती है बीजेपी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

- पुराने के साथ नए नामों को मिलेगा मौका
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2022 में दोनों बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवारो की सूची आज शनिवार को जारी कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के तमाम दावेदारों ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दरबार में दस्तक दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी कई वरिष्ठ चेहरों को दोबारा मौका दे सकती है। वहीं कुछ चेहरों को चुनावी माहौल में लाभ लेने के लिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिहाज से उच्च सदन में भेज सकती है ताकि ये नेता अपने अपने वर्ग का प्रतिनिधित्व कर सकें । राज्यसभा चुनाव की सीटों पर 31 मई तक नामांकन दाखिल हो सकते है।
उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक 11 सीटों पर चुनाव होना है। बीजेपी अपने 273 विधानसभा सदस्यों के दम पर आठ उम्मीदवारों को राज्यसभा सदन में भेजने में कामयाब हो जाएंगी। वहीं सपा ने अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए है। सपा के खाते में तीन सीट आ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने संभावित 15 नामों की सूची हाईकमान को भेज दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी हर वर्ग के नेता को मौका देने जा रही है। गुजरात चुनाव के साथ साथ 2023 में आने वाले चुनावों का ध्यान में रखते हुए बीजेपी हर वर्ग को इस चुनाव से साधने पर फोकस कर रही है।
वहीं अपने राजनैतिक करियर के बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि अपने पुराने नेताओं को साधा जाए या नए नेताओं को मौका दिया। इसके लिए पार्टी के कई पदाधिकारी कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर रहे है। उम्मीदवारों की लंबी भीड़ की सूची भी कांग्रेस में अपने चेहरे का प्रतिनिधित्व ढूंढ रही है। अब देखना है कांग्रेस किन चेहरों पर अधिक भरोसा करती है। जो उसकी डूबती नैया को पार लगा दें।
Created On :   28 May 2022 8:14 AM IST