भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मप्र के इन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही राहुल गांधी की यात्रा, जानें क्यों है इतना अहम?

डिजिटल डेस्क: भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा का आज 78 वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में शुरुआत हो गई है। राहुल गांधी की यह यात्रा देश के 12 राज्य से होकर कर जाएगी। आज यात्रा का मध्य प्रदेश में चौथा दिन है। यह यात्रा खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरु होकर मनिहार, बलवाड़ा होते हुए आज महू पहुंचेगी। दरअसल, यात्रा का प्रारंभ दक्षिणी भारत के छोर कन्याकुमारी से हुआ था। जो उत्तर भारतीय राज्यों से होते हुए फ़रवरी में श्रीनगर पहुंचेगी। अभी यात्रा मप्र के खरगोन जिले मे है जहां से श्रीनगर तक की दूरी 1396 किमी बची है। आइए जानें मप्र की किन सीटों से होकर जा रही है राहुल की यह यात्रा....
मप्र की सीटों का गणितज्ञान पाकर कांग्रेस ने की लोकसभा चुनाव 2023 की तैयारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से खंडवा, खंडवा से सनावद, सनावद से खरगौन, खरगौन से महू, महू से इंदौर, इंदौर से सावेर, सावेर से उज्जैन और उज्जैन से आगर होते हुए मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। आपको बता दें कि इस दौरान राहुल की यह यात्रा मप्र के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र मालवा-निमाड़ से होकर जा रही है। दरअसल, मालवा-निमाड़ अंचल मध्यप्रदेश के चुनावी दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 66 विधानसभा सीटें इसी अंचल में आती है। वहीं प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीट में से 8 सीटें मालवा-निमाड़ अंचल के अधीन आती है। राहुल की यह यात्रा मालवा-निमाड़ अंचल की इन सब सीटों पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं। जिसके चलते मप्र में भारत जोड़ो यात्रा का रुट भी मध्यप्रदेश की विधानसभा और लोकसभा सीटों के अनुरुप किया गया है।
राहुल के लिए 6 जिले समेत 25 विधानसभा सीटें बनी बड़ी चुनौती
कांग्रेस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के 6 जिलों से हो कर जा रही है। इस दौरान राहुल गांधी की यह यात्रा सबसे पहले 23 नवंबर को बुरहानपुर से होते हुए 24 नवंबर को सुबह खंडवा पहुंची जहां से सनावद होते हुए 25 नवंबक को खरगौन पहुंची थी। आज 26 नवंबर को राहुल की यात्रा खरगौन से निकल कर महू पहुंचेगी। जिसके बाद कल 27 नवंबर को यात्रा इंदौर के लिए रवाना हो जाएगी। इंदौर के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा सावेर होते हुए उज्जैन और मालवा अंचल के आगर जिले जाएगी जहां से राहुल अपनी यात्रा को राजस्थान ले जाएंगे। आपको बता दें कि राहुल की यह यात्रा 12 दिन तक मध्य प्रदेश में भ्रमण करेगी। इस दौरान राहुल के सामनेे सबसे बड़ी चुनौती 6 जिलों और करीब 25 विधानसभा सीटों को सफलतापूर्वक कवर करना है।
मालवा-निमाड़ का इलाका रहा भाजपा का गढ़
मालवा निमाड़ अंचल भाजपा का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस भाजपा के इस मजबूत किले में सेंध लगाकर बीजेपी के पारम्परिक वोटर्स को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास कर रही है। मालवा निमाड़ का क्षेत्र मध्यप्रदेश का सर्वाधिक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। आदिवासी वोट अभी तक बीजेपी का पारंपरिक वोट रहा है। जिसके चलते मालवा-निमाड़ अंचल के इलाके को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। मालवा-निमाड़ अंचल में विधानसभा की 67 सीटें आती हैं। जिसमें से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली थी। जिसके बाद अब कांग्रेस प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव-2023 में भी इतिहास को दोहराने की कोशिश में जुट गई है।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने करी 2024 चुनाव की तईयारी
राहुल की यात्रा ने मध्यप्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरु कर दी है। राहुल चुनावी दृष्टिकोण से किंगमेकर कहे जाने वाले मालवा-निमाड़ अंचल में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। राहुल की यह यात्रा म.प्र. की मालवा-निमाड़ अंचल में आने वाली 8 लोकसभा सीटों को कवर कर रही है। आइए जानें कौन-कौन सी है यह चुनावी क्षेत्र।
1- इंदौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
2- उज्जैन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
3- देवास लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
4- मंदसौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
5- रतलाम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
6- धार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
7- खरगोन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
8- खंडवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
Created On :   26 Nov 2022 12:58 PM IST