किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को किया सस्पेंड, हिंसा में आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाने पर हुई कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रही संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन्हें 1 महीने के लिए मोर्चा की सदस्यता और संयुक्त किसान मोर्चा की 9 सदस्यीय कमिटी से निलंबित कर दिया गया है। मोर्चे ने यह फैसला योगेंद्र यादव के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाने के बाद लिया है।
बताया जा रहा है योगेंद्र यादव के खिलाफ ये कदम अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर उठाया गया है। बता दें योगेंद्र यादव लखीमपुरखीरी हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर संवेदना प्रकट करने के लिए गए थे। 12 अक्टूबर को उन्होंने अपने ट्विटर से मृतक के परिवार से बातचीत करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। दोनों तस्वीर में योगेंद्र यादव मौजूद थे।
शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापिसी में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे: क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही?
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 12, 2021
उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं! pic.twitter.com/q0sYAT8gV6
योगेंद्र यादव ने ट्वीट में कहा है शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापिसी में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे, क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही? उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं!
बता दें कि योगेंद्र यादव का बीजेपी कार्यकर्ता के घर जाने औऱ तस्वीर पोस्ट शेयर करने के कदम से कई किसान संगठन नाराज चल रहे थे। अब जाकर संयुक्त किसान मोर्चा ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। और उन्हें एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। किसान आंदोलन में योगेंद्र यादव काफी एक्टिव रहे हैं और कई जगह उन्होंने सभाओं को संबोधित भी किया है।
Created On :   22 Oct 2021 9:57 AM IST