AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा किया पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। भाजपा ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती। दिल्ली नगर निगम चुनावों में आप को मिली जीत को लेकर उत्तर प्रदेश में AAP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। जिसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया।
उत्तर प्रदेश: AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। जिसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया। pic.twitter.com/N3SlBulGx6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। भाजपा ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।#DelhiMCDPolls pic.twitter.com/jHaqeZhLhQ
दिल्ली नगर निगम के चुनावी नतीजों को लेकर आ रहे रूझानों पर आप में जश्न का माहौल है। चुनावी जीत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान ने कहा कि अब दिल्ली की सफाई होगी। सीएम मान ने कहा MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी
MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान pic.twitter.com/LEYN12hf0o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी:
दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी: AAP सांसद राघव चड्ढा pic.twitter.com/2BtvNv92BF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। पार्टी आधिकारिक रुझानों के अनुसार 106 सीटें जीत चुकी है और 26 अन्य पर आगे है। मतगणना जारी है
#WATCH आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। पार्टी आधिकारिक रुझानों के अनुसार 106 सीटें जीत चुकी है और 26 अन्य पर आगे है। मतगणना जारी है। pic.twitter.com/vXF34TY7Mc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा। बॉबी किन्नर ने अपनी जीत पर जनता को धन्यवाद करते हुए जनता को समर्पित किया।
मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद: बॉबी किन्नर, AAP उम्मीदवार, दिल्ली https://t.co/SkKzuWUyiI pic.twitter.com/HfZbIfUadL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा।#DelhiMCDElectionResults2022 pic.twitter.com/clKwxvecXA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी(AAP) 116 सीटों पर, भाजपा 91, कांग्रेस 9 सीटों पर, निर्दलीय 3 और अन्य 1 पर आगे चल रहे हैं
#DelhiMCDPolls | आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी(AAP) 116 सीटों पर, भाजपा 91, कांग्रेस 9 सीटों पर, निर्दलीय 3 और अन्य 1 पर आगे चल रहे हैं।#MCDElections2022 pic.twitter.com/b3betHxK1a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 32, AAP 8 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है
#DelhiMCDPolls | नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 32, AAP 8 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। pic.twitter.com/eeuf71Nekr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही, AAP 6 और कांग्रेस 1 सीट पर है। मतगणना चल रही है।
#DelhiMCDPolls | नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही, AAP 6 और कांग्रेस 1 सीट पर है। मतगणना चल रही है। pic.twitter.com/5RInFLWAjD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। तस्वीरें CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की है। शुरूआती रूझानों में आप पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं बीजेपी ने तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। दिल्ली के सभी 250 वार्डों के चुनावी नतीजों के लिए मतगणना हो रही है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। तस्वीरें CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की है।#MCDEelections2022 pic.twitter.com/2yNQ1N9Ml7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
पहले आधिकारिक रुझानों में AAP 4 सीटों पर आगे चल रही और बीजेपी 3 सीटों पर है। 250 वार्डों में मतगणना जारी है।
#DelhiMCDPolls | पहले आधिकारिक रुझानों में AAP 4 सीटों पर आगे चल रही और बीजेपी 3 सीटों पर है। 250 वार्डों में मतगणना जारी है। pic.twitter.com/oT97mfy3gN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की खराबी के तकनीकी मुद्दों को देखने के लिए इंजीनियरों को तैनात किया है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के लिए बड़ी जीत की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल के साथ कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी एमसीडी में पिछले 15 सालों से सत्ता में है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नगर निकाय चुनावों में प्रचार किया था।
एमसीडी के चुनाव परिणामों की घोषणा की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आप के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि, दिल्ली की जनता भाजपा के झूठ, साजिश और बेईमानी को खारिज करेगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और काम पर आधारित राजनीति को चुनेगी।
Created On :   7 Dec 2022 8:21 AM IST