सीएम धामी मिले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से, कई विषयों पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज उत्तराखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
बता दें महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। तब उन्हें एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। तब सीएम धामी लगातार उनके हालचाल की जानकारी ले रहे थे। उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम धामी ने सबसे पहले भगत सिंह कोश्यारी का हालचाल जाना था।
बता दें साल 2001 में जब भगत सिंह कोश्यारी 122 दिन के लिए मुख्यमंत्री थे, तब धामी उनके विशेष कार्यधिकारी यानी ओएसडी थे। माना जाता है कि धामी को सियासी तौर पर आगे बढ़ाने में कोश्यारी की अहम भूमिका रही है। कोश्यारी को धामी अभिभावक की तरह मानते हैं।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   10 July 2022 12:00 AM IST