बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी को दिया करारा जवाब

- लड़ना नहीं पढ़ना है लड़की
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच यूपी की सियासत में मारामारी मची हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे का जवाब देते हुए मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहों सांसद वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए एक सकारात्मक नारा दिया है। प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं के जवाब में मप्र बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कांग्रेस की रणनीति है डिवीजन करो और लड़ाओ, कांग्रेस लड़ने की बात करती है। बेटी है तो लड़ सकती है कि जगह भारतीय जनता पार्टी लड़ने की जगह पढ़ने की बात करती है। बीजेपी सांसद ने कहा कि लड़की है तो पढ़ सकती है। यही बीजेपी की सोच है।
लोगों में फूट डालने की कांग्रेस की पुरानी आदत है, इसलिये वो लड़कियों को लड़वाने की बात करते हैं। भाजपा लड़कियों को पढ़ाने की बात करती है।
— VD Sharma (@vdsharmabjp) January 17, 2022
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ : ×
लड़की हूँ पढ़ सकती हूँ : ✓ pic.twitter.com/jmGCflxX9J
सांसद वीडी शर्मा के मुताबिक केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है
मुझे गर्व है मध्य प्रदेश की सरकार पर बेटी बचाओ अभियान के कारण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण रेश्यो बदला है, सामाजिक परिवर्तन हुआ है, ये काम बीजेपी सरकार करती है, वे लड़ाने का काम करते हैं। कांग्रेस पर बरसते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रूके उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि बेटियों को पढ़ने दो। देश के लिए काम करने दो। लड़ने की बात मत करो
Created On :   17 Jan 2022 2:31 PM IST
Tags
- भाजपा
- कांग्रेस
- घोषणापत्र
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- बीजेपी लिस्ट
- मध्यप्रदेश ताजा समाचार
- मध्यप्रदेश आज के समाचार
- कांग्रेस पार्टी
- बीजेपी सांसद
- बीजेपी विधायक
- यूपी बीजेपी विधायक
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस
- भाजपा नेता संजय यादव
- बीजेपी उम्मीदवार
- कांग्रेस समर्थक
- कांग्रेस विधायक
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री
- वी डी शर्मा
- लड़की हूं लड़ सकती हूं
- लड़की हूं पढ़ सकती हूं