यमुना पर सियासत गरम: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने दिल्ली जाकर पीया यमुना का पानी, अरविंद केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

- यमुना नदी को लेकर सियासत तेज
- हरियाणा के CM नायब सैनी ने पीया यमुना का पानी
- दिल्ली के अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और हरियाणा सरकार के बीच यमुना के पानी को लेकर सियासत जारी है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में जाकर यमुना का पानी पिया। इस संबंध में सोशल मीडिया पर नायब सिंह सैनी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें, दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी सरकार ने दिल्ली में नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार पर यमुना के पानी को लेकर आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों राज्य की सरकारों के बीच जुबानी जंग छीन गई। युमना पर विवाद की आंच अब दिल्ली के चुनाव आयोग तक पहुंच गई है।
सीएम नायब सैनी ने यमुना का पानी पीया
हरियाणा और दिल्ली सरकार में जारी विवाद के बीच सीएम सैनी ने दिल्ली जाकर यमुना का पानी पीया। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार का लोगों में भय पैदा करने का डराने वाला बयान अपनी राजनीती स्वार्थ के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने ज़हर मिला कर भेजा है, मास जेनोसाइड की बात की है। कल अधिकारीयों ने सैंपल लिया है, मैंने खुद पानी का आचमन किया है कोई ज़हर नहीं है। वो खुद बचना चाह रहा है। ऐसा बयान देकर उन्होंने हरियाणा के लोगों को अपमानित करने का काम किया है।
अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
इसके बाद सीएम सैनी ने कहा, "पानी बिल्कुल स्वच्छ है. लेकिन जब ये पानी हमें दिल्ली में मिलता है तो ये भयानक है। अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में कोई ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया। उन्होंने बोला था कि मैं यमुना को साफ करूंगा और आज ऐसा बयान दे रहें हैं। दिल्ली के लोग हमारे भाई हैं, मेरे रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। ऐसा बयान देकर द्वेष पैदा मत करिये। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कभी पराली और कभी पानी को लेकर बस आरोप लगाते हैं। 10 साल में क्या किया है लोगों के लिए? आप लोगों का ध्यान डायवर्ट करना चाहते हैं।"
Created On : 29 Jan 2025 4:12 PM