हरियाणा: नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत 5 नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित

- निकाले गए सदस्यों में रुपेश मलिक और उनकी पत्नी भी शामिल
- पूर्व विधायक रामबीर सिंह समेत 5 नेता 6 साल के लिए निष्काषित
- हरियाणा में 2 मार्च को नगर निकाय चुनाव होने वाले है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस ने आज गुरुवार को नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व विधायक रामबीर सिंह समेत 5 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस ने इन सभी को 6 साल के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया है। आपको बता दें हरियाणा में 2 मार्च को नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव होने वाले हैं। चुनावों को लेकर कांग्रेस फूंक फूंक कर कदम रख रही है।
कांग्रेस ने अपने आदेश में कहा है कि इन सभी के खिलाफ शिकायतें मिली थी। शिकायतों की समीक्षा करने के बाद, पार्टी ने यह फैसला लिया। हरियाणा कांग्रेस की ओर से नेताओं को निष्काषित करने की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पार्टी ने 20 फरवरी को अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अपने 7 नेताओं राम निवास रारा, हरविंदर,तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, प्रदीप चौधरी, मधु चौधरी और राम किशन सेन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
निष्कासित नेताओं में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह, फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद के वार्ड 36 से राहुल चौधरी, फरीदाबाद के वार्ड 39 से पूजा रानी और रानी के पति रूपेश मलिक शामिल हैं।
Created On :   27 Feb 2025 6:59 PM IST