उत्तरप्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की आगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

- लखनऊ के लिए विमान ने टेकऑफ कुआ
- सीएम योगी आगरा से लखनऊ लौट रहे थे
- पायलट ने ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी पाई
डिजिटल डेस्क, आगरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की आगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आगरा से लखनऊ लौट रहे थे। पायलट ने लखनऊ के लिए टेकऑफ करने के बाद विमान के ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी पाई। इसी चलते विमान की आगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि सीएम को तुरंत दूसरे विमान से लखनऊ रवाना किया गया। हालफिलहाल पूरे मामले को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगरा में आयोजित जनपदीय विकास उत्सव में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सीएम योगी ने जनता को संबोधिता करते हुए कहा कि आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। आगरा की पहचान मुगलों से नहीं बल्कि ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है। आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है। ये किसी मुगलों से जुड़ी नहीं है।
सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत राज्य में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। सीएम योगी ने सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया, जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
योगी ने कहा मुगलों का आगरा से क्या संबंध है? मेरी सरकार ने इस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया और इसके भव्य स्मारक के निर्माण की कार्ययोजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। योगी ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार विरासत और विकास दोनों को प्राथमिकता दे रही है।
Created On :   26 March 2025 7:52 PM IST