बड़ी बैठक: मोदी के गढ़ गुजरात में 64 साल बाद कल 8 अप्रैल से कांग्रेस का अधिवेशन

- मोदी के गढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
- कांग्रेस सम्मेलन में कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
- प्रियंका गांधी वाड्रा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
डिजिटल डेस्क,अहमदाबाद। मोदी के गढ़ गुजरात में 64 साल बाद कल 8 अप्रैल से कांग्रेस का अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। अधिवेशन का टैगलाइन न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष है। कांग्रेस का ये बड़ा सम्मेलन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद होना है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन और कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति की बैठक आयोजित होगी।
आपको बता दें कई सालों से गुजरात में कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि इंडिया गठबंधन गुजरात विधानसभा में बीजेपी को हराएगा। राहुल का यह बयान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का नया प्रतीक बन गया है। गांधी के बयान को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपना अधिवेशन पीएम मोदी के गृह राज्य में होने जा रहा है। कांग्रेस अधिवेशन में तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सम्मेलन में मौजूदा दौर में देश-प्रदेश में चल रही समस्याओं और चुनौतियों से निपटने के साथ साथ 2027 की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा होगी। आपको बता दें कांग्रेस सीडब्ल्यूसी का आयोजन 8 अप्रैल को, वहीं एआईसीसी का अधिवेशन 9 अप्रैल को होगा
आपको बता दें प्रियंका गांधी बिना किसी विभाग या किसी राज्य का प्रभार संभाले हुए कांग्रेस पार्टी का महासचिव पद पर कार्यरत हैं। कई राज्य के कांग्रेस यूनिट के नेताओं ने प्रियंका को ज्यादा सक्रिय जिम्मेदारी देने की मांग की है।
कांग्रेस के इस अधिवेशन का मुख्य बिंदु - शक्तियों का विकेंद्रीकरण , गठबंधन प्रबंधन और जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारियां की योजना करना है। माना जा रहा है कांग्रेस नेता व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को अधिवेशन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।
Created On : 7 April 2025 7:27 PM IST