मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024: कौन हैं राजकुमार पटेल और मुकेश मल्होत्रा? जिन्हें कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर से मैदान में उतारा है

कौन हैं राजकुमार पटेल और मुकेश मल्होत्रा? जिन्हें कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर से मैदान में उतारा है
  • बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान
  • बुधनी से राजकुमार पटेल को दिया टिकट
  • विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को बनाया उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव को लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बुधनी से जहां राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है वहीं विजयपुर मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने बुधनी से पूर्व सांसद व शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले रमाकांत भार्गव और विजयपुर से मोहन कैबिनेट में मंत्री रमाकांत भार्गव को टिकट दी है।

कौन हैं राजकुमार पटेल?

बुधनी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह बुधनी विधानसभा सीट से 1993 से 1998 तक विधायक रह चुके हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह की सरकार में उन्होंने शिक्षा राज्यमंत्री का पद भी संभाला है। इसके बाद 1998 के चुनाव में इस सीट से उनके बड़े भाई राजकुमार पटेल ने चुनाव लड़ा था। वह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। साल 1984 में भोपाल के एमवीएम कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। वर्तमान में वह मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं।

ग्राम पंचायत में सरपंच हैं मुकेश

श्योपुर की विजयपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा वर्तमान में जिले की सिलपुरी ग्राम पंचायत में सरपंच हैं। वे पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्हें चुनाव में 44 हजार वोटें मिली थीं और वह तीसरे नंबर पर रहे थे। सहरिया जनजाति से आने वाले मुकेश मल्होत्रा पहे भाजपा में थे। पार्टी ने साल 2013 में उन्हें मध्यप्रदेश शासन में सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया था।

बता दें कि बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित होंगे। दोनों सीटों के लिए नामांकन 18 से 25 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। स्क्रूटनी 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

Created On :   21 Oct 2024 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story